मण्डला - भारत सरकार के उप वन महानिदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने आज मेडीकल कॉलेज के लिये प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, पश्चिम सामान्य वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी निथ्यानंतम एल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार मण्डला में मेडीकल कॉलेज की स्थापना के लिये वनभूमि के प्रत्यावर्तन के संबंध में उन्होंने आमानाला एवं गौंझी रैयत में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
श्री सिन्हा ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों ने
स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारियां लीं।
रेशम गतिविधियों का अवलोकन
भारत सरकार के उप वन महानिदेशक अशोक कुमार सिन्हा एवं कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रेशम कार्यालय संचालित में रेशम गतिविधियों का अवलोकन किया।
उन्होंने मलबरी कोकून का उत्पादन,
ककून से धागा निर्माण, रेशम धागाकरण इकाई
परिसर में टसर रेशम कृमि पालन, रेशम से कपड़ा
निर्माण एवं उत्पादित रेशम कपड़ा एवं उस पर गोंड पेंटिंग आदि के संबंध में जानकारी
लेते हुये अधिक से अधिक सिल्क का उत्पादन कर मार्केटिंग को बढावा देने की बात कही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


No comments:
Post a Comment