कार और कंटेनर की टक्कर हादसे में बच्चे की मौत, 5 घायल - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, May 1, 2023

कार और कंटेनर की टक्कर हादसे में बच्चे की मौत, 5 घायल

 

(चिल्फी) - कार सवार मंडला (मध्यप्रदेश) से भिलाई (छत्तीसगढ़) की ओर से जा रहे थे। तभी चिल्फी घाटी के राजाढार गांव के पास कार और कंटेनर में टक्कर हो गया। इस हादसे में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके से कंटेनर चालक भाग गया। बताया जा रहा है की कार क्र. MP-51-CA-2054 और कंटेनर क्र. RJ-06-GC-9787 में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे मौके पर ही 5 महीने के रुद्रवेग कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की मां दीपिका कुशवाहा की हालात भी बेहद नाजुक है। इसके अलावा कार सवार मीना, आस्था और बच्चे के पिता निखिल कुशवाहा घायल हो गए हैं। जानकारी मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुच बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा घायलों का इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

No comments:

Post a Comment