पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, April 30, 2023

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


निवास/मण्डला (News Witness) - निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत हिरना छापर के पोषक ग्राम बसगढ़ी में नर्मदा तट के किनारे लगे जामुन के पेड़ पर एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे में लटकता हुआ दिखाई दिया हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। बताया गया की ग्राम घुरनेर निवासी संदीप सिंगरोरे  पिता रघुवीर प्रसाद उम्र 30 वर्ष जो की बसगढ़ी नर्मदा तट पर आश्रम में अक्सर आना जाना लगा रहता था। वही रविवार को पुलिस को सूचना मिली की संदीप का नर्मदा तट के किनारे लगे जामुन के पेड़ पर शव दिखाई दे रहा हैं। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई वही स्थानीय जनो की मदद से शव को नीचे उतारा गया हैं। वही घटना पर मृतक के पिता रघुवीर प्रसाद और उनके जीजा ने हत्या की आशंका जताई हैं। फिलहाल निवास पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।


रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे (निवास) 9407318086


खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


No comments:

Post a Comment