हम फाउंडेशन भारत द्वारा धूमधाम से मनाई गई युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, January 12, 2023

हम फाउंडेशन भारत द्वारा धूमधाम से मनाई गई युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती

मंडला - हम फाउंडेशन विवेकानंद शाखा द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। हर्षोल्लास के साथ हम फाउंडेशन की समस्त शाखाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद चौक पर विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें हम फाउंडेशन दुर्गावती शाखा अध्यक्ष पूजा ज्योतिषी ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। रंजीत कछवाहा ने बताया की विवेकानंद जी ने युवाओं के लिए कहा है कि तब तक काम करते रहें जब तक आपको लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये, ऐसी बहुत सी बातें हैं जो उनके जीवन से सीखने वाली हैं प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए और एक आदर्श समाज की स्थापना में अपना योगदान देना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर शाखा द्वारा विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस मौके हम फाउंडेशन की विवेकानंद शाखा, समर्पण शाखा, महिष्मति शाखा, संस्कृति शाखा, दुर्गावती शाखा के पदाधिकारीगण पोहुप सिंह भारत, राजेश मिश्रा, रंजीत कछवाहा, श्रीकांत कछवाहा, अखिलेश सोनी, अशोक नाविक, सुशीला ज्योतिषी, नाहिद तबस्सुम, सरिता महान, पूजा ज्योतिषी, विवेक शुक्ला, मोहलत सिंह सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

 


No comments:

Post a Comment