गांव में पहुचें अनजान व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और बनाया लिया बंधक - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, December 31, 2022

गांव में पहुचें अनजान व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और बनाया लिया बंधक

मंडला - ग्राम बिलगढ़ा के ग्रामीणों ने अनजान व्यक्ति को सुबह मशीन लेकर सर्वे करते हुए देखा। जिसके बाद गांव के महिला, पुरूष एकत्र होकर सर्वे करने वाले से पूछा कि किसके आदेश पर सर्वे कर रहे हो। आदेश की कापी दिखाने की मांग पर सर्वे करने वाले ने कोई ठोस जबाव नहीं दिया। जिसके बाद सर्वे टीम को ग्रामीणों ने पकड़ कर गांव ले आए। जिसके बाद आसपास के प्रभावित गांव ओढारी, चिमका टोला, दुपट्ट, रमपुरी, धनगांव आदि गांव के लोग भी ग्राम बिलगढ़ा पहुंच गए। सर्वे टीम के सदस्य आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआरसी कंपनी हैदराबाद की तरफ से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। जिसके बाद बसनिया बांध का सर्वे टीम को बिलगढ़ा के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।  

बता दे कि इस घटना की जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मंडला को लिखित में शुक्रवार को दी गई। जिसमें मांग की गई है कि ग्राम सभा की अनुमती के बिना सर्वे करने को लेकर गांव में आक्रोश है। अगर किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगी। ग्रामीणों ने इस सर्वे को तत्काल रोकने की मांग की है।  बताया गया कि इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक डा. अशोक मर्सकोले को भी फोन के माध्यम से दी गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध बात  की गई।  दोपहर बाद नर्मदा घाटी विकास विभाग मंडला के प्रभारी मुलचंद मरावी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होने लिखित में दिया कि सर्वे टीम बिना ग्राम सभा अनुमति के गांव में प्रवेश नहीं करेगा। इसके साथ विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को भी निर्देश दिए गए कि कोई भी चोरी छिपे यहां नहीं आएगा। यदि ग्राम में कोई आता है तो इसकी पूरी जबावदारी विभाग की होगी। लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सर्वे टीम को छोङ़ा। घटना स्थल पर थाना प्रभारी मोहगांव अपने टीम के साथ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment