भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात करने पर शिक्षक हुआ सस्पेंड - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, December 4, 2022

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात करने पर शिक्षक हुआ सस्पेंड

मध्य प्रदेश के बड़वानी में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात करने और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले शिक्षक राजेश कनोजे को जिला सहायक आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।  जानकारी के अनुसार शिक्षक राजेश ने बेहद ज़रूरी काम बताकर छुट्टी ली थी। बाद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आईं जिनमें देखा गया कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ सहायक आयुक्त ने कार्रवाई की है।


No comments:

Post a Comment