MP : तेज रफ्तार ट्रक ने 1 दर्जन लोगों को कुचला, हादसे में कई की दर्दनाक मौत... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, December 4, 2022

MP : तेज रफ्तार ट्रक ने 1 दर्जन लोगों को कुचला, हादसे में कई की दर्दनाक मौत... देखे वीडियो

मध्यप्रदेश के रतलाम जिला में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां सड़क किनारे बैठे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। वही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचने के साथ हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रतलाम जिला मुख्यालय से दूर सातरूंडा के पास रतलाम इंदौर फोरलेन पर हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी और अचानक ट्रक टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों की ओर चला गया और कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 6-7 लोगों की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। इनमें से कुछ ही हालात गंभीर बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।


No comments:

Post a Comment