जनता की मांगों का जमीनी क्रियान्वयन ही वास्तविक विकास है- विधायक नारायण सिंह पट्टा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, December 2, 2020

जनता की मांगों का जमीनी क्रियान्वयन ही वास्तविक विकास है- विधायक नारायण सिंह पट्टा

 

विधायक ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला               

मण्डला - लोकतंत्र में जनता का स्थान सबसे ऊपर होता है। ये शासन प्रशासन विधानसभा लोकसभा सब जनता के लिए ही बनाई गई हैं। जनता की मांगों के अनुसार कार्यों का जमीनी क्रियान्वयन ही वास्तविक विकास कहलाता है और इसी के लिए हम सभी जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को काम करना चाहिए। हमने अपने विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बहुत अधिक मेहनत की है और वह मेहनत धीरे धीरे फलीभूत होते दिखाई दे रही है। यह कहना है बिछिया विधानसभा के जनप्रिय विधायक नारायण सिंह पट्टा का जिन्होंने बुधवार को घुघरी विकासखंड के ग्राम टिकरिया में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। ग्राम पंचायत टिकरिया में विधायक निधि से रंगमंच निर्माण एवं मनरेगा योजना से ग्रेवल सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, जनपद सदस्य जानिया मरावी, सरपंच बैसखिया मरावी, सुखीराम मरावी, अनुराग शर्मा, हीरा बघेल, आमु मरावी, बालसिंह मरावी, नानसिंह तिलगाम, नरबद, भगवानी परते, झुम्मक लाल धुर्वे, अरविंद झारिया, राधेशाह मरावी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 यह भी पढ़े ....

मण्डला : VIDEO भीषण सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत और 2 घायल


खबरों से अपडेट रहने के लिए 



No comments:

Post a Comment