मण्डला : जागरूकता लाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, December 28, 2020

मण्डला : जागरूकता लाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

                                        

मण्डला - सीएमओ नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अंतर्गत नगरपालिका परिषद मण्डला के राष्ट्रीय शहरी आजीविका केन्द्र मण्डला के प्रक्षिणार्थी के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता लाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रक्षिणार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 एवं शहर में साफ-सफाई रखने हेतु संदेश दिया गया।

                 

साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर पूर्णिमा अमित शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया, एसबीएम नोडल रूखसार अली, वार्ड सुपरवाइजर पुष्पेन्द्र पाण्डेय एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका केन्द्र  मण्डला प्रबंधक अली अख्तर मलिक उपस्थित रहे।

                                         

No comments:

Post a Comment