मंडला- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क जन जागरण अभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि नए कृषि सुधार कानून किसानों को विकास के रास्ते ले जाएगा, किसानों के जीवन में नया बदलाव आएगा, नए कानून को गंभीरता से समझने की जरूरत है, कृषि मंडिया बंद नहीं होंगी समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीदी जायगी अभी खरीदी चल रही है खेती के लिए हर साल किसानों को दस हजार रुपये दिए जाएंगे लेकिन किसानों के नाम पर कांग्रेस अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही है किसानों को गुमराह कर रही है, किसानों को याद रखना पड़ेगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कह कर गायब हो गए हैं, कर्जा माफी के नाम किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाने वाले कमलनाथ अब थक हार कर राजनीति से बाहर जाने की बात कहने लगे हैं, भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के हित में बात की है गांव गरीब किसान मजदूर वंचित शोषित पिछड़ा गरीब आदिवासी की चिंता करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा सबका साथ सबका विश्वास सब के कल्याण के लिए योजना बनाई है और उसका लाभ जनता को मिल रहा है मोदी सरकार के कृषि सुधार कानून से किसानों के अच्छे दिन आएंगे जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने विभिन्न ग्रामों में जाकर किसान चौपाल लगाई हिरदेनगर धान खरीदी केंद्र में भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास, बबलिया में महिला मोर्चा,डोभी में डॉ विजय सरवटे, नैनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल राकेश रजक, सिलगी देवगांव में सुमंत उपाध्याय बलराम साहू, इंद्री में शैलेश मिश्रा जिला पंचायत उपाध्यक्ष, घुटास में उमेश ठाकुर घुघरी में नीरज मरकाम शंभू साहू दीपक नामदेव, जामगांव भगवती श्रीधर ,मधुपुरी प्रह्लाद सिंह ठाकुर, बकोरी पटपरा सिंगारपुर लिंगा पौड़ी मंडल अध्यक्ष परिहार कृष्ण कुमार चोकसे टिकरिया बनियातारा मोहगांव बिनैका मोहगांव साल्हेडंडा मैं किसान चौपाल आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जिले के सभी मंडलो में ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिला भाजपा द्वारा प्रभारी व वक्ता तय किये गये हैं। जबलपुर में 16 दिसम्बर को आयोजित संभागीय सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे इसकी पूरी तैयारी की गई है।
No comments:
Post a Comment