24 को मनाया जायेगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, December 21, 2019

24 को मनाया जायेगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस


मण्डला- कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विकासखण्ड मुख्यालय बिछिया के जनपद पंचायत सभागार में दोपहर 2 बजे से निर्धारित किया गया है जिसमें उपभोक्ताओं को उनके हित के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ता हितों से संबंधित विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।