धान खरीदी के लिए करें पुख्ता इंतजाम - डॉ. जगदीश चंद्र जटिया - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, December 16, 2019

धान खरीदी के लिए करें पुख्ता इंतजाम - डॉ. जगदीश चंद्र जटिया



मण्डला- समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जायें। सुनिश्चित किया जाए कि धान विक्रय के लिए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि खरीदी के साथ-साथ परिवहन की भी समुचित व्यवस्था की जाये। परिवहन के कारण धान खरीदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।