निवास/मण्डला। इन दिनों में जिले भर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इतना ही नही अब चोर दिन में भी सूने घर को निशाना बना रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेहरा सिवनी के शारदा टोला निवासी सोमवती बाई राय जो की सब्जी का व्यापार करती हैं और शनिवार को पिपरिया की साप्ताहिक बाजार अपने बेटे के साथ गई हुई थी। घर पर उनकी बहू थी जो की दिन में गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में घर पर ताला लगाकर गई हुई थी।
बहू जब लगभग 4 बजे समाजिक कार्यक्रम से घर वापिस आई तो देखा तो घर का ताला कुंदा सहित टूटा था। फिर इसकी जानकारी तत्काल उन्होंने अपने पति सुनील राय को दी, जानकारी मिलते ही सुनील मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी 100 डायल को दी गई जानकारी मिलते ही निवास थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक अरुण आरमो,आरक्षक रवि मरावी, बुद्ध सेन एवं 100 डायल के पायलट रमेश सोयम मौके पर पहुंचे।
और जब अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लोक टूटा हुआ था कपड़े बिखरे हुए थे और सोने चांदी के जेवर गायब थे और 11 हजार रुपए नगद भी गायब थे। नगद और जेवर मिलाकर डेढ़ लाख की चोरी का अनुमान लगाया गया हैं फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे (निवास) 9407318086




No comments:
Post a Comment