नौ तपा समाप्त, अब उमस भरी तपन शुरू - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, June 4, 2023

नौ तपा समाप्त, अब उमस भरी तपन शुरू

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

मंडला - इस पृथ्वी में प्रकृति के अनेक रंग देखने मिलते है, जिसमें प्रकृति का अजब खेल एक बार फिर इस वर्ष देखने को मिला रहा है। इस वर्ष नौतपा के नौ दिन ठंडे ही रहे, लेकिन नौतपा खत्म होते ही धरती फिर से तपने लगी है। नौतपा के समाप्त होने के बाद अगले दिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा।  इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी ने जनजीवन को बेहाल कर  दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सीयस रहा। 

बता दे कि गर्मी का भीषण रूप नौतपा में देखने को मिलता  है, लेकिन इस बार नौतपा के नौ दिनों में कुछ दिन पानी, आंधी तूफान और ओले गिरे। जिससे सूर्य की तपन से लोगों को राहत रही।  नौतपा खत्म होने के बाद की शुरूआत आसमान में काले बादलों के साथ हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। उसम से लोगों का हाल बेहाल रहा। उसम भरी गर्मी से अब लोग बेहद परेशान है। न्यूनतम तापमान बढऩे से उमस बढ़ रही है। फिलहाल मानसून आने में एक पखवाड़े से अधिक समय लगेगा। जब तक लोगों को इस उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा।  


बताया गया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। सूर्य भी अपनी उपस्थिति अपने तीखे किरणों के साथ दी। वहीं सूरज चढऩे के साथ 10 बजे के करीब आसमान में बादलों का डेरा हो गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान बढऩे से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को दिनभर करना पड़ा। 


खरीफ फसल की तैयारी हुई शुरू :

जानकारों ने बताया कि यदि मानसून आने तक आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा तो जमकर बारिश होगी। अच्छी बारिश होने की संभावना से क्षेत्र के किसानों ने खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी है।  कम लागत में ज्यादा मुुनाफा वाली फसल मानी जाने वाली खरीफ की फसल को लेकर किसान काफी खुश नजर आ रहे है। खरीफ फसलों के लिए बाजारों में अभी से ही खाद और बीज की खरीद किसान ने शुरू कर दी है।


न अंदर चैन, न बाहर आराम :

गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्ग और बच्चों को करना पड़ रहा है। गर्मी के साथ उमस वाली गर्मी ने घरों के अंदर लगे कूलर आराम पहुंचाने की बजाय उमस बढ़ाने का काम कर रहे हैं। गर्मी से बचाव का विकल्प छत पर सोने में पिछले तीन दिनों में भी परेशानी आ रही है। आधी रात तक एक पत्ता न हिलने  के कारण हवा का नामोनिशान गायब है, जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं।


एक पखवाड़े से अधिक करना पड़ेगा इंतजार :

मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून की दस्तक 22 जून के बाद ही हो सकती है। अभी केरल में मानसून नहीं आया है, जिसके कारण मप्र में मानसून लेट आने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही मानूसन आएगा और बारिश की शुरूआत होगी तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। फिलहाल आसमान में बादलों का डेरा बने रहने की संभावना के साथ कहीं-कहीं बूंदा बांदी भी होती रहेगी। 


मौसम में सेहत का रखें ध्यान :

उमस के साथ गर्मी में सेहत में गिरावट की शिकायत आम बात है। इस मौसम में चिकित्सकों की मानें तो तैलीय खाने से दूरी बनाकर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे, पानी, जूस, शिकंजी व लस्सी का सेवन करना चाहिए। धूप में जरुरी काम होने पर ही बाहर निकलें। शरीर को ढंक कर रखें। शरीर को पानी की कमी न होने दें, पानी की कमी के कारण ही हीट स्ट्रोक के ज्यादा मामले सामने आते हैं।

No comments:

Post a Comment