कियोस्क संचालक को बिना निकाले रूपए करने पड़े वापस - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, June 18, 2023

कियोस्क संचालक को बिना निकाले रूपए करने पड़े वापस


मण्डला -  झूठ, फरेब, हेरा फेरी, कालाबाजारी समेत अन्य अवैध गतिविधियां आए दिन सामने आती है। झूठ, फरेब और हेराफेरी में कई भोले भाले लोग फंस भी जाते है, जिससे उनको आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला जिले के विकासखंड घुघरी में सामने आया है। जहां एक बैंक खाताधारक द्वारा कियोस्क सेंटर संचालक पर छह हजार रूपए निकालने का आरोप लगाया है। लेकिन कियोस्क संचालक इस आरोप से स्पष्ट इंकार कर रहा है। इस पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस घुघरी द्वारा की जा रही है। 

जानकारी अनुसार घुघरी विकासखंड के ग्राम खम्हरिया निवासी रोहित मानिकपुरी ने कियोस्क सेंटर के संचालक पर अपने खाते से छह हजार रुपए निकाले जाने का आरोप लगाया है। जबकि कियोस्क संचालक ने इससे इंकार करते हुए गलत आरोप लगाने की बात कहीं जा रही है।  इस पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा  की जा रही है। मामला घुघरी स्थित फीनो पेमेंट बैंक कियोस्क सेंटर का है। 

बता दे कि इस मामले की जांच कर रहे घुघरी थाने के एसआई देव दही ने बताया कि फिनो पेमेंट बैंक संचालक  के ऊपर लगाया गया आरोप प्रथम जांच दृष्टिकोण से पूर्णता निराधार है। जिसकी पुष्टि बैंक मैनेजर द्वारा की गई है। बैंक मैनेजर ने बताया कि खाता धारक रोहित मानिकपुरी के खाते से 15 जनवरी 2023 को तीन हजार रुपए के 2 ट्रांजैक्शन हुए हैं, जो कि दोनों अलग-अलग समय पर हुए हैं और दोनों ट्रांजैक्शन अलग-अलग आईडी से किए गए है। जिससे यह पता चलता है कि आरोपकर्ता द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।  

बता दे कि रोहित मानिकपुरी को पैसे की आवश्यकता पड़ी तो वह स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र गया, वहां से उसने रशीद निकलवाई, जिसके बाद उसके पता चला कि खाते में पैसे कम है। रोहित के अनुसार उसने तो खाते से पैसे निकाले ही नहीं है। इसके बाद रोहित स्टेट बैंक मंडला जाकर उसने पासबुक में एंट्री कराई। जिसमें पता चला कि फिनो पेमेंट बैंक से तीन हजार निकाले है।  उसके बाद वो फिनो पेमेंट बैंक में कार्यरत कर्मचारी चंदन बघेल के पास जाकर पूछा की ये तीन हजार रुपये कहां है, जबकि ये पैसे तो मैनें निकाले ही नहीं है। चंदन बघेल द्वारा बैंक स्टेटमेंट की जानकारी ली, तब पता चला कि उसने कहीं और से पैसे निकाले हैं, जिसका आरोप चंदन पर लगाया जा रहा है, जो निराधार है।


दो गवाहों के समक्ष दिए तीन हजार रूपए :

बताया गया कि चंदन बघेल ने इंसानियत का परिचय देते हुए स्थानीय पुलिस के कहने पर खातेदार ग्राम खम्हरिया निवासी रोहित मानिकपुरी की गरीबी स्थिति को देखते हुए तीन हजार रूपए जो चंदन ने खाते से निकाला भी नहीं था, उसे  पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर खाताधारक रोहित मानिकपुरी को तीन हजार रूपए वापस कर दिया और पंचनामा बनाकर खाता धारक रोहित मानिकपुरी, कियोस्क संचालक चंदन बघेल समेत अन्य  2 गवाहों के हस्ताक्षर लिए गए।

No comments:

Post a Comment