आर्यन झारिया बने ABVP के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, December 27, 2022

आर्यन झारिया बने ABVP के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य

मंडला - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो की विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय छात्र संगठन है। संगठन में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रांत अधिवेशन एवं  प्रांत अभ्यास वर्ग अपने अपने प्रदेश में नियमित रूप से होता है जिसमे सभी प्रदेश के कार्यकर्ता को बहुत कुछ सीखने एवं संगठन के प्रति बहुत सारा अनुभव प्राप्त होता है और प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारणी गठित की जाती है, उसी तारतम्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत का 55वा प्रांत अधिवेशन सतना जिले में संपन्न हुआ। जिसमें 22 जिले से 1400 लगभग प्रतिनिधि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिसमे मंडला जिला के नैनपुर नगर इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता, हमेशा छात्र हित की एवं विद्यार्थियों की समस्याओं की आवाज उठाने वाले छात्र नेता आर्यन झारिया को प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व संगठन ने दिया। नगर नैनपुर से पूर्व कार्यकर्ता कुलदीप डोंगरे, गोलू ठाकुर, पंकज ठाकुर, कपिल झारिया, वर्तमान कार्यकर्ता तुषार यादव, सचिन झरिया, मनीष ठाकुर, सूरज सिंगोर, रंजीत ठाकुर, अभय वरकड़े, गुरु नंदा सहित सभी कार्यकर्ता गण ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।


No comments:

Post a Comment