मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, November 7, 2022

मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

मण्डला - 07 नवम्बर को थाना कोतवाली में दो अलग अलग फरियादियों द्वारा सिल्वर रंग की एक्टिवा गाडी से दो लड़के फरियादियों के मोबाईल लूटने की शिकायत दर्ज कराई। थाना कोतवाली में उक्त दोनो घटनाओं में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी की मोबाईल लूटने की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मामले को संज्ञान मे लेकर तत्काल उक्त लूट के दोनो आरोपियो को पकड़ने हेतु टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरो की मदद से दो आरोपी निवासी बुधवारी चौक मंडला एवं  निवासी पडाव मंडला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से लूट के दोनो मोबाईल बरामद कर लूट की घटना को अंजाम देने के प्रयुक्त सिल्वर रंग की एक्टिवा गाडी बरामद किया गया। दोनो आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक जनक सिंह रावत, उप निरीक्षक अमित शर्मा, खुशबू बिसेन, सहायक उप निरीक्षक भूमेश्वर वामनकर, दिनेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक पियुष यादव, भीमराव कनोजे, आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, संतराम मरावी, योगेश सरोते, अरविंद, रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment