![]() |
|
मंडला - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय
अध्यक्ष भारत सरकार में केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश
के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मंडला सांसद केंद्रीय ग्रामीण विकास
राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय आगमन पर मंडला
जिला भाजपा एवं मंडला लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य व
आत्मिक स्वागत किया गया, इस अवसर पर कुलस्ते ने मंडला की विरासत का स्मृति चिन्ह, एवं भाजपा
जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी द्वारा मंडला के रेशम से बनी साल तथा रेशम की माला से
उनका स्वागत कर मंडला जिले की पहचान कोदो कुटकी से बनी विभिन्न उत्पाद तथा
महुआ के लड्डू, सहद आदि सामग्री भेंट किये। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर
कसार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी,मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न सड़क परियोजनाओं
के शिलान्यास एवं जनसभा के पश्चात अल्प समय के लिए भारतीय जनता पार्टी
जिला कार्यालय पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गर्मजोशी से
उनका स्वागत किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों ने मंच पर उनका
स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्र के विकास कार्यों के
अनेक प्रस्ताव सोपते हुए जिले में चल रही अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा
किए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों
जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए सभी प्रस्ताव एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को
लेकर जो विषय सामने लाए हैं उन पर अभिलंब उचित कदम उठाए जाएंगे भारतीय जनता पार्टी
कार्यालय में गरिमामय आयोजन के बीच हुए स्वागत के प्रति उन्होंने धन्यवाद
दिया। कार्यक्रम में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उयके जिला
पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक शिवराज
शाह, रामप्यारे
कुलस्ते, पंडित सिंह
धुर्वे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment