मण्डला - शादी के मौके पर अमूमन दूल्हे को उसके दोस्त या रिश्तेदार अपने कंधे में बैठकर जयमाला स्टेज तक ले जाते है। दुल्हन या तो डोली में या फिर पैदल आहिस्ता -आहिस्ता जयमाला के लिए स्टेज तक पहुँचती है। लेकिन मंडला में हुई एक शादी में दूल्हा - दुल्हन को लेकर अनोखे अंदाज़ में कार्यक्रम स्थल में एंट्री करता है। दूल्हा अपनी दुल्हनिया को बुलट में बैठकर प्रवेश करता है। दूल्हा - दुल्हन को इस तरह जयमाला स्टेज की तरफ बढ़ता देख बारात में शामिल होने आये लोग रोमांचित हो गये। दूल्हा-दुल्हन के साथ -साथ मेहमानों के लिए भी यह शादी यादगार बन गई। दूल्हा का दुल्हन के साथ बुलट में एंट्री का यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे है। बताया गया कि शेंकी नारंग की शादी कल्पना नरूला से हुई। अपनी शादी में दुल्हन को बुलट में बैठाकर एंट्री करने वाले दूल्हा अपनी शादी का विडियो वायरल होने के काफी खुश है। इसका श्रेय वो अपने परिवार को देते है। उनका कहना है कि बुलट में दुल्हन के साथ एंट्री का जो विडियो वायरल हो रहा है वो उनके लिए भी सरप्राइज था। उनके भाइयों ने पहले से इसकी तैयारी कर रखी थी लेकिन उन्हें इसका पता नही था। जैसे ही एंट्री का समय आया तब उन्हें इसका पता चला। बहरहाल वो काफी खुश है कि उनकी शादी का विडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद कर रहे है। वो लोगों को इसके लिए धन्यवाद भी कर रहे है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..
अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.
सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम
(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस
मो. 9407091560
Email –info.newswitness@gmail.com
No comments:
Post a Comment