मण्डला - कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के तकनीकी मागदर्शन में कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे अभिनव नवाचारों के लिये ग्राम डुगरिया तहसील मण्डला जिला मण्डला की श्रीमति कांतीबाई को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के 58वें स्थापना दिवस पर ऑनलाईन मोड के माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीमान नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य कृषि मंत्री कमल पटैल, सांसद राकेश सिंह, माननीय विधायक अशोक रोहाणी, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा, माननीय कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, एवं देश भर के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति की गरिमामयी उपस्थिति एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में ऑफलाईन मोड में माननीय विधायक देव सिंह सैयाम एवं केन्द्र के वैज्ञानिकोें द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल श्री फल तथा प्रतिष्ठित पुरूस्कार उत्कृष्ट आदिवासी महिला कृषक महिला 2021 से सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हे दस हजार रूपये की राशि बैंक खाते में प्रदाय की गई। उत्कृष्ट महिला कृषक सम्मान 2021 के लिये चयनित श्रीमति कांतीबाई ने कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला एवं आसा संस्था के तकनीकी मार्गदर्शन में अंगीकृत कृषि प्रणाली में दलहन, तिलहन, धान्य फसलों के साथ फलोद्यान, पशुपालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन का समावेश करते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर भी ध्यान केन्द्रित किया हैं। प्रक्षेत्र पर उपलब्ध जैव कचरें से वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन कर जैविक खेती की ओर अग्रसर है। उत्पादन लागत में कमी एवं उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रबंधन कर जोखिम को कम करने में सफलता अर्जित की हैं। जवाहरलाल नेहरू कृषक महिला सम्मान-2021 पूरे प्रदेश में तीन अन्वेषक कृषकों को दिया जाता हैं।
कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला द्वारा जिले के किसानों को अग्रणी एवं उन्नतशील, समृद्ध कृषक बनाने हेतु तकनीकी सहयोग एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया जाता है। जिले के ऐसे उन्नतशील कृषक जिन्होंने खेती को लाभ का धंधा बनाने परम्परागत पोषकीय अनाज उत्पादन मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, पशु पालन, परम्परागत किस्मों का संरक्षण, कृषि ज्ञान दूत, जलवायु अनुकूल कृषि आदि क्षेत्रों मंे उल्लेखनीय कार्य किया है, ऐसे कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के पुरूस्कार के लिए चुना जाता है। कांती बाई कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला से जुड़कर कृषि के क्षेत्र में जिले के कृषकों एवं महिला कृषकों के लिए बेहतर उदारण साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त डिण्डौरी जिले की श्रीमति सोनकली पट्टा एवं शहडोल जिले की श्रीमति रानी सिंह को भी चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम में सिवनी जिले के स्वासहायता समूह जय बजरंग, नमामी देवी नर्मदे, मॉ दुर्गा आजिविका समूह की महिलाये अनिल साहू सारडा संस्थान के मार्गदर्शन में उपस्थित होकर पुरूष्कृत महिला श्रीमति कांति बाई पन्द्रों के विचारों को सुनकर लाभांवित हुई। श्रीमति कांति बाई पन्द्रों के अनुभवों को ऑनलाईन एवं ऑफलाईन मोड में सांझा किया जिसे देशभर के सभी जुड़े हुुये अतिथियों ने सुना। श्रीमति कांतीबाई की इस उपलब्धि के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ विशाल मेश्राम सहित सभी वैज्ञानिकों डॉ. आर पी अहिरवार, डॉ प्रणय भारती, नील कमल पन्द्रे, सौरभ ठाकुर, रामकुमार झारिया, सोहन दास मोंगरे, आलोक पटैल, रामकुमार बघेल, राजेश ने बधाई देते हुये उनकों आगे भी कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान को आगे बढ़ाने एवं कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को भी विशेष रूप से प्रेरित करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.
सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम
(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस
मो. 9407091560
Email –info.newswitness@gmail.com
No comments:
Post a Comment