राजेश पटेल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त, सम्मान में स्वागत व आभार रैली निकाली गई - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, August 30, 2021

राजेश पटेल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त, सम्मान में स्वागत व आभार रैली निकाली गई

मण्डला - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी ड़ी शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने राजेश पटेल को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। 

भाजपा के युवा नेता राजेश पटेल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किये जाने पर जिला ओबीसी मोर्चा के द्वारा श्री पटेल का स्वागत एवं प्रदेश भाजपा  के प्रति आभार रैली सोमवार को निकाली गई। 

ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्वागत रैली कटरा स्थित विठ्ठल इन होटल बालाजी से दोपहर को आरंभ हुई जो मंडला शहर के विभिन्न मार्गों में से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँची

केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, सहित भाजपा के समस्त भाजपा नेता जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment