मण्डला - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस जिले में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में मण्डला ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गायन के साथ देश के अमर शहीदों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन दिए जिसमें मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा व राष्ट्रहित में पार्टी के जाबांज महान विभूतियों के योगदानों को बताया गया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत के समग्र विकास में कांग्रेस पार्टी की भूमिका व कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के कण कण में कांग्रेस रची बसी है। आजादी के पहले ब्रिटिश साम्राज्य की नींव उखाड़ने से लेकर आजादी के बाद विकसित भारत का निर्माण कांग्रेस पार्टी की देन है। आज देश के हर कोने में हर गली मोहल्ले में विकास की जो भी झलकियां दिखाई देती हैं वो कांग्रेस पार्टी की देन हैं। हर एक सरकारी संस्थान से लेकर निजी उद्योगों तक की नींव हमने रखी। देश को विश्वपटल पर एक सशक्त राष्ट्र की पहचान देने में हमारी पार्टी का योगदान सर्वश्रेष्ठ व अतुलनीय है।
हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिनके नेताओं ने आजादी की
लड़ाई से लेकर देश के विकास में अपना बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस
हमारे लिए गौरव दिवस है। इस अवसर पर शिवराज कछवाहा, भोजराज
भोजु, राजेश कछवाहा, संजय सिंह परिहार,
श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, अमित शुक्ला,
अदीब गौरी, संजय चौरसिया, रवि ठाकुर, अनूप बासल, मुकेश
कछवाहा, सतीश झरिया, गणेश कछवाहा,
नरेंद्र मरावी, नूरेंन मंसूरी, हमराज अख्तर, सुभाष पांडेय, पुहुप
सिंह भारत, समीर राठौर, अभिनव चौरसिया,
ऋषि बब्बी राय, राजेश मिश्रा, जावेद कुरैशी, सैयद मंजूर अली, रजनीश रंजन उसराठे, जीतराज कछवाहा, कुलदीप कछवाहा, निक्कू बैरागी,शील देवी झा, नीलू शुक्ला, शकुन
जंघेला, ममता उईके, सुष्मिता लाल,
रेखा परते, अनीता तेकाम, वंदना सोनी, सीमा गोटिया, राधा
राय, रेशमा अल्वी, सुलोचना परिहार,
कमलेश कांशकार, आयशा खान, अलवीरा खान, कामिनी चौधरी सहित काफी संख्या
पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..
No comments:
Post a Comment