घुटास मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
भुआबिछिया/ मंडला - भाजपा
का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र पर घुटास मंडल में भाजपा
जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा
कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ता में गुणात्मक विकाश एवं पार्टी की रिती निती एवं विचार
धारा के साथ समयानुसार राजनैतिक सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रशिक्षण की
परम्परा है। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक मंडला शिवराज
शाह ने वर्ग का उदघाटन करते हुए हमारा विचार परिवार विषय पर प्रकाश डाला।
मंडला विधायक देवीसिंह सैय्याम ने अंत्योदय विकास, जिला
उपाध्यक्ष भाजपा
चन्द्र कुमार असरानी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, पूर्व नगर पालिका मंडला के उपाध्यक्ष नरेश कछवाहा
ने भाजपा और हमारा दायित्व, जिला
अध्यक्ष किसान मोर्चा उमेश शुक्ला ने हमारी कार्य पद्धति एव संगठन संरचना, पूर्व विधायक डिंडोरी
दुलीचन्द उरेती ने आत्म निर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन
ठाकुर ने भाजपा सरकारों की उपलब्धिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष विजेन्द्र
सिंह कोकडिया ने भाजपा की
वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार,
भाजपा जिला
उपाध्यक्ष अंजनी तिवारी ने व्यक्तित्व विकास, विषय पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया।
वर्ग का संचालन
जिला मंत्री
महेंद्र सिंह राठौर ने किया। वर्ग में जिला भाजपा महामंत्री उमेश ठाकुर वरिष्ठ
भाजपा नेता केशव राय उपस्थित थें। कार्यक्रम में विपिन राय, रोहित शुक्ला, लखन ठाकुर, भीखम ठाकुर, धरम मरकाम, सोनू धार, मोल्हू यादव, मंडल मीडिया प्रभारी
कन्हैया धारवैया एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..
No comments:
Post a Comment