मण्डला : किसानों के भारत बंद आव्हान का कांग्रेस ने किया समर्थन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, December 8, 2020

मण्डला : किसानों के भारत बंद आव्हान का कांग्रेस ने किया समर्थन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन


मण्डला- केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानूनों का विरोध अब पूरे देश में प्रारम्भ हो चुका है।  देश भर के किसान इन काले कानूनों को लेकर मुखर हो चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार 8 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद के आव्हान का कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया और जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध रैली निकालकर एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राष्ट्रपति से इन काले कृषि कानूनों को केंद्र सरकार के माध्यम खत्म करवाने की मांग की है। इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा एक कृषक की भूमिका में ट्रैक्टर चलाते हुए कलेक्टरेट पहुंचे और इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

                  

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से लाये कृषि कानूनों का विरोध देश भर के किसान कर रहे हैं। जो अन्नदाता देश के लोगों का पेट भरते हैं वही अन्नदाता जब आज संकट में हैं तो पूरे देश को उनके साथ खड़े होना चाहिए। आज कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ खड़े होकर उनकी सभी मांगो का समर्थन कर रही है कल जरूरत पड़ेगी तो सड़कों पर आकर भी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रदर्शन करेगा। यह देश किसानों से चलता है किसान इस देश के भाग्यविधाता हैं और इस देश की सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उन्ही किसानों को इन्होंने आज सड़कों पे आने के लिए मजबूर कर दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्टरेट पहुंचकर कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपा।

                 

इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, पूर्व विधायक संजीव छोटेलाल उइके, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, एनएसयूआई अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, आईटी सेल अध्यक्ष अजय चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू शुक्ला, अखिलेश कछवाहा, शिवराज कछवाहा, संतोष मिश्रा, संजय चौरसिया, पवन सचान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नंदू भाईजान, सुभाष नामदेव, चंद्रमोहन सराफ, अनूप बासल, अदीब गौरी, राधा गुप्ता, शकुन जंघेला, सुमन श्रीवास, रेशमा अल्वी, अनिता चंदेल, बेनिश्याम राय, सतीश झारिया, शांता झारिया, समीर राठौर, अरविंद कुशराम, गणेश पाठक, दीपक बैरागी, संतोष दुबे, अमित पांडे, हमराज अख्तर, गणेश पटेल, राहुल सिंगौर, लखन ठाकुर, सब्बू भाईजान, बूटा ग्रेवाल, राजा चौकसे, महेंद्र चंद्रोल, जगदीश कुर्राम, आशीष जैन, कुलदीप कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, हिमांशु हनी बर्वे, जावेद खान, अंकुश झारिया, आदिल खान, विनय वरदानी, रोहिणी स्वरूपा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी देखे....

मण्डला : VIDEO कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में किया चक्का जाम 


खबरों से अपडेट रहने के लिए 

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..

 

 


No comments:

Post a Comment