मण्डला - मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 14 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 15 नैनपुर निवासी 31 एवं 48 वर्षीय महिला, ग्राम डुण्डी निवासी 28 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 11 जन्तीपुर बिछिया 27 वर्षीय महिला, खैरी रै. निवासी 45 वर्षीय महिला, देवदरा निवासी 64, 37 एवं 42 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालक, आशियाना कालोनी ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मण्डला निवासी 30 वर्षीय महिला, पौंडी मवई निवासी 21 वर्षीय पुरूष, मझगांव निवासी 23 वर्षीय महिला तथा ब्लॉक बम्हनी निवासी 70 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों
के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के
निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन
करने का आव्हान किया है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
No comments:
Post a Comment