वन समितियो में हुआ जमकर भ्रष्टाचार रेंजर, डिप्टी रेंजर, SDO, DFO की संलिप्तता - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, October 5, 2020

वन समितियो में हुआ जमकर भ्रष्टाचार रेंजर, डिप्टी रेंजर, SDO, DFO की संलिप्तता

 


विदीप सिंह मरकाम

मंडला- प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डला के तत्कालीन वन मंडल अधिकारी मुकुंद नारायण त्रिवेदी ने अपने चहेते वनपाल जुगल किशोर पांडे को बीजाडांडी रेंज में पदस्थ हैं उनको वनों कि सूरक्षा के नाम पर ड्यूटी लगाकर सब डिवीज़न निवास के कर्मचारी को सब डिवीज़न महाराजपुर के अंतर्गत टिकरिया रेंज में परिक्षेत्र सहायक सिंघनपुरी में पदस्थ कर यहां काष्ठ लाभांश की राशि का बंदर बांट कर भारी भरकम भ्रष्टाचार किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन सुरक्षा समिति कुई एवं सुखराम में सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम विकास कार्यो के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है यहां कई लाखों का हेरफेर किया गया है जिसमे रेंजर, डिप्टी रेंजरउप वनमंडल अधिकारी, वनमंडल अधिकारी की संलिप्तता है।  हेरा फेरी कर सम्पुण राशी निकालने के बाद परिक्षेत्र सहायक जुगल किशोर  पांडे को सिंघनपुरी के प्रभार से हटा दिया गया। ग्राम में हुए कार्य के संबंध में समिति सदस्यों व ग्रामीणों को कोई जानकारी नही दी गई है। समितियों की बैठकों का आयोजन भी कागजों तक ही सीमित रहता है। समिति सदस्यों को बिना जानकारी दिए फर्जी प्रस्ताव तैयार कर समिति की राशि को  सरकारी नुमाइंदों के द्वारा बंदर बाट कर जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है। जानकारों का कहना है कि समिति को प्राप्त काष्ठ लाभांश की राशि का आहरण  वन विभाग के रेंजर  द्वारा वन मंडल अधिकारी को प्रस्तुत प्रमानकों के आधार पर स्वीकृति वन मंडल अधिकारी के द्वारा प्रदान की जाती है उसके पश्चत  वन रक्षक जो समिति का सचिव कहलाता है और अध्यक्ष के हस्ताक्षर से राशि का आहरण किया जाता है। समिति सदस्यों व ग्रामीणों का कहना है कि वन सुरक्षा समिति कुई व सुखराम की उच्चस्तरीय जांच की जाए और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

 

 खबरों से अपडेट रहने के लिए 



No comments:

Post a Comment