मण्डला- उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार ’आत्मनिर्भर भारत अभियान’ अंतर्गत मध्यप्रदेश के 24 जिलों में मण्डला जिले को भी शामिल किया गया हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के
प्रवासी श्रमिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाकर उनकी क्षमताओं को विकसित किया
जाना है जिससे उनको प्राप्त होने वाले रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि हो सके।
उपसंचालक ने बताया कि भारत सरकार ने कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में 8 गतिविधियों को चिन्हांकन किया है। कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदेश के फर्म
मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्था, बुधनी जिला सिहोर द्वारा दिया जायेगा।
प्रशिक्षणार्थिओं को प्रशिक्षण तथा आने जाने का खर्च बुधनी संस्था द्वारा दिया
जायेगा। साथ ही प्रशिक्षण अवधि में श्रमिकों के रोजगार की प्रतिपूर्ति हेतु राशि
रू. 200/- प्रतिदिन प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी श्रमिक को संस्थान द्वारा दी जायेगी। इच्छुक
प्रवासी श्रमिक कार्यालय उप संचालक कृषि तथा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री मण्डला
में सात दिवस के अंदर अपना आवेदन कर सकते हैं।