बढ़ती उम्र के साथ घटता जा रहा है इस महिला का कद, सवा 5 फिट की महिला 2 फिट की हो गई…. जाने क्या है वजह..? - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, November 21, 2019

बढ़ती उम्र के साथ घटता जा रहा है इस महिला का कद, सवा 5 फिट की महिला 2 फिट की हो गई…. जाने क्या है वजह..?

इन दिनों कानपुर के धरऊ गांव निवासी शांति देवी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, यह महिला अपने घटते हुए कद को लेकर सुर्खियों में है, शांति देवी का कद पिछले 25 साल से घट रहा है। आपको जानकर आर्श्चय होगा कि 25 साल पहले शांति देवी की लंबाई सवा 5 फीट थी जो कि अब मात्र 2 फीट रह गई है। ऐसा उनके साथ एक हादसे में हुआ है। 25 साल पहले शांति देवी के ऊपर घर का पूरा छप्पर गिर गया। घटना के बाद शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के बाद शांति देवी ठीक तो हो गई मगर हादसे के 3 माह बाद उसकी हड्डियों में दर्द होने लगा। फिर धीरे धीरे शांति देवी का कद घटना शुरू हो गया। 4 महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई। डॉक्टर भी इस संदर्भ में कुछ कहने से इंकार कर दिया और अब शांति देवी की लंबाई केवल 2 फीट बची है।

No comments:

Post a Comment