मण्डला में कमल, बिछिया-निवास में पंजा का कब्जा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, December 3, 2023

मण्डला में कमल, बिछिया-निवास में पंजा का कब्जा

मंडला। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला विधानसभा के चुनावी महासंग्राम का निर्णय हो चुका है। यहां लगाए जा रहे कयास और एग्जिट पोल के सारे आंकड़े धराशाई हो गए है। सभी के गणित और लाड़ली बहना योजना का जादू मंडला जिले की मंडला विधानसभा में बस चला। बाकी दो विधानसभा निवास और बिछिया में कांग्रेस का पंजा चल गया। वहीं निवास विधानसभा से बहुचर्चित और लोकप्रिय केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपनी विधानसभा की सीट नहीं बचा पाए। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते सिर्फ 89 हजार 921 मतों पर सिमट कर रह गए। फग्गन सिंह कुलस्ते करीब 9 हजार 723 मतों से हार का सामना करना पड़ा। मंडला जिले की तीन विधानसभा में 21 प्रत्याशियों में एक कमल और दो पंजा का कब्जा रहा।


बता दे कि चुनाव के महासंग्राम के बाद जीते प्रत्याशियों के लिए नया सबेरा हुआ है। मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के पहले विधानसभा चुनाव में जो सीटें जिस पार्टी की थी, वहीं सीट इस बार भी रही। विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार भी मंडला विधानसभा में भाजपा, निवास में कांग्रेस और बिछिया में भी कांग्रेस का कब्जा रहा। चुनाव परिणाम के सभी चरणों में प्रत्याशियों की दिल की धड़कने तेज रही। सभी अपनी जीत की खुशी अपने मन में मना रहे थे, लेकिन अंतिम चरणों में स्थिति स्पष्ट हो गई और जीते प्रत्याशियों के चेहरे में एक अलग ही खुशी लहर दिखाई दी। वहीं जीती पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उनकी मेहनत की खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी। जीत जश्र मनाने जगह-जगह आतिशबाजी की गई। जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई।


जानकारी अनुसार मंडला के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। जिले की बिछिया विधानसभा में गोंगपा ने भी काफी जोर लगाया, लेकिन इनका जोर कांग्रेस के आगे नहीं चल सका। जिसके कारण बिछिया में त्रिकोणीय मुकाबला रहा और कांग्रेस के प्रत्याशी नारायणसिंह पट्टा ने जीत हासिल की। 


किसको कितने वोट मिले

 

बिछिया विधानसभा में कुल 5 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा को 89222, भारतीय जनता पार्टी के डॉ. विजय आनंद मरावी को 78157, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के इंजी. कमलेश तेकाम को 39115, निर्दलीय विनीत टोप्पो को 1592 तथा निर्दलीय सुनील उईके को 1569 मत प्राप्त हुए। बिछिया विधानसभा में उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा को 4420 वोट प्राप्त हुए।

 

निवास विधानसभा में कुल 5 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से इंडियन नेशनल कांग्रेस के चैनसिंह वरकडे़ को 99644, भारतीय जनता पार्टी के फग्गन सिंह कुलस्ते को 89921, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के देवेन्द्र मरावी भोई को 19264, क्रांति जनशक्ति पार्टी के मनमोहन सिंह गौठरिया को 2884 तथा निर्दलीय जेनीफर मेरी को 1836 मत प्राप्त हुए। निवास विधानसभा में उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा को 4346 वोट प्राप्त हुए।

 

मंडला विधानसभा में कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले को 97188, बहुजन समाज पार्टी के इंदर सिंह उईके को 3696, भारतीय जनता पार्टी के संपतिया उईके को 113135, गण सुरक्षा पार्टी के श्रीमती कलिया बाई कोकड़िया को 1191, बहुजन मुक्ति पार्टी के मानसिंह कोकड़िया को 315, आजाद समाज पार्टी के शिशु सिंधु भलावी को 461 तथा निर्दलीय उर्मिला सिंह उइके को 869, कमलेश उईके को 403, दीनदयाल कुमरे को 506, सुन्हेर कुशराम को 737 एवं सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम को 1142 मत प्राप्त हुए। मंडला विधानसभा में उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा को 2892 वोट प्राप्त हुए।

 


No comments:

Post a Comment