मण्डला (NEWS WITNESS) - विधानसभा चुनाव के अंतर्गत स्वीप गतिविधियां के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को जिला मुख्यालय में वॉक फॉर वोट का आयोजन किया गया।
इसके साथ अन्य गतिविधियां कराई गई जिसमें मतदाताओं
को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। वॉक फॉर वोट की शुरूआत कलेक्ट्रेट से की गई, जिसे सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता वॉक के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते
हुए आमजन को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. विजय तेकाम, उपसंचालक कृषि मधु अली,
प्राचार्य हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बडकुल, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
खेल से मतदान का संदेश
वॉक फॉर वोट नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड में संपन्न हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में रस्सी खींच सहित अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की गई।
खेल के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
बनाई मानव श्रृंखला
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित गतिविधियों के तहत
पुलिस लाईन ग्राउंड में स्वीप मण्डला के आकार में मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के
सदस्य तथा स्थानीय लोगों ने बडी संख्या में सहभागिता करते हुए मतदान करने का
संकल्प लिया। सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग ने उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की
शपथ दिलाई गई।.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




No comments:
Post a Comment