मण्डला - आजादी के अमृत महोत्सव समापन समारोह के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान संचालित
किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के
लिए प्रेरित करना, जनसामान्य में देश भक्ति की भावना प्रेरित करना
तथा राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूक करना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि 13 अगस्त 2023 को जिले के
ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित रैली, मानव श्रंृखला
एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में जनअभियान परिषद, जनसेवा मित्र, आजीविका समूह की
महिलाएं एवं अन्य विभाग सहभागिता करेंगे।
14 को पैदल, सायकिल रैली
सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
14 अगस्त को प्रातः
9:30 से जिला
मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न चौराहों से छात्र, शिक्षक की पैदल
एवं सायकिल रैली निकाली जाएगी। साथ ही दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक विद्यालय में चित्रकला, निबंध, स्लोगन आदि
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। शाम 3 से 4 बजे तक शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं
जनसामान्य के द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी जो कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर नगर के
प्रमुख मार्गों के भ्रमण के उपरांत संपन्न होगी। जिला एवं विकासखंड स्तर पर
विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत की जाने वाली समस्त
गतिविधियों के फोटोग्राफ्स, वीडियो एवं कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण
वेबसाईट Indiaat75.mp.gov.in पर अपलोड किए जाएँगे।
No comments:
Post a Comment