![]() |
जबलपुर संस्कारधानी में महापौर खेल
रत्न अलंकरण समारोह में हुई सम्मानित |
मंडला - जिले में हुनरमंदों की कमी
नहीं है, नर्मदा नगरी मंडला की एक ऐसी ही हुनरमंद
खिलाड़ी पूर्णिमा रजक अब किसी के पहचान की मौहताज नहीं है। पूर्णिमा ने जिला,
प्रदेश समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। पूर्णिमा ने
अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 25 पदक अपने नाम की है। जिसमें आल
इंडिया यूनिवर्सिटी में 02 स्वर्ण पदक प्राप्त की है,
वहीं 02 इंडिया कैम्प भी की है। जिले की वूशु
खिलाड़ी पूर्णिमा रजक की इस उपलब्धि के लिए जबलपुर में महाकोशल खेल रत्न
2023 से सम्मानित किया गया।
जानकारी अनुसार हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस
को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 29 अगस्त
राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन जबलपुर संस्कारधानी के मानस भवन में नगरपालिक निगम,
जबलपुर, महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संयुक्त
तत्वाधान में महापौर खेल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक
खिलाडिय़ों के बीच में से मंडला जिले की पूर्णिमा रजक का महाकौशल खेल रत्न के लिए
चयन किया गया।
बता दे कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में पूर्णिमा रजक को जगत
बहादुर सिंह महापौर नगर निगम जबलपुर, लखन
घनघोरिया विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, एमपी गणेश
पद्मश्री, ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी,
हॉकी, अमनप्रीत होती इंडियन हल्क
अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर, कमल चावला एशियाई स्नूकर चैंपियन
द्वारा महाकौशल खेल रत्न 2023 से सम्मानित किया गया।
पूर्णिमा को उनकी अनेक उपलब्धियों के लिए यह अवार्ड दिया गया है। बताया गया कि
पूर्णिमा रजक ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 25 पदक प्राप्त की
है। इसके साथ ही आल इंडिया यूनिवर्सिटी में 2 स्वर्ण पदक के
साथ 02 इंडिया कैम्प में सहभागिता की है। वहीं कलर्स टीवी
में इंडिया बनेगा मंच शो, स्टैचू ऑफ यूनिटी गुजरात, सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर अमित शाह जी के सामने वूशु का
प्रदर्शन किया है।
पूर्णिमा के वूशु खेल का
सफरनामा :
2011 झारखंड नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड
मैडल
2012 (बिहार) पटना नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड मैडल
2013 मणिपुर नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड
मेडल
2014 (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव नेशनल गेम्स में 4
गोल्ड मेडल
2016 असम नैशनल गेम्स में 1 सिल्वर
मेडल
2017 हरियाणा आल इंडिया युनिवर्सिटी नैशनल गेम्स में 1
गोल्ड मेडल
2018 असम नैशनल गेम्स में 1 गोल्ड
मेडल
2018 चंडीगढ़ आल इंडिया युनिवर्सिटी नैशनल गेम्स में 1
गोल्ड मेडल
2019 जम्मू कश्मीर नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड मेडल
2021 (मप्र) भोपाल नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल
2022 श्रीनगर कश्मीर नैशनल गेम्स में 2 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल
2023 (महाराष्ट्र) पुणे नैशनल गेम्स में।
2 गोल्ड 1 कांस्य पदक।
2014 कलर टीबी के पापुलर शो इंडिया बनेगा मंच में
प्रस्तुति।
2 बार इंडिया कैम्प का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
अमित शाह ग्रह मंत्री के सामने केवडिया गुजरात में आपने
डेमो का प्रदर्शन किया है।
इटारसी में आयोजित रजक समाज का प्रतिभा सम्मान में रजक
रत्न अवार्ड से विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर सीताशरण शर्मा द्वारा सम्मानित हो चुकी
है।
इन्दौर में आयोजित रजक समाज का प्रतिभा सम्मान मे संत
श्री गाडगे महाराज अवार्ड से उत्तरप्रदेश के विधायक दिनेश चौधरी से सम्मानित हो
चुकी है।
सांई एकादमी भोपाल में प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
राज्य एकादमी टी टी नगर भोपाल में प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment