Mandla Crime : पत्नी ने की पति की हत्या.... - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, June 5, 2023

Mandla Crime : पत्नी ने की पति की हत्या....


मण्डला - पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि इस विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की जान चली गई। यह घटना मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के थाना अंतर्गत ग्राम उमरवाड़ा की है। मृतक का नाम रामकुमार बताया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बिछिया थाना क्षेत्र ग्राम उमरवाड़ा में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ। पति रामकुमार शनिवार रात में शराब पीने के बाद घर में विवाद कर रहा था। पत्नी प्रेमबती को गालियां देने लगा। जब पत्नी से विवाद नहीं करने और गालियां देने से मना किया तो राजकुमार ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने फरसा उठाकर उसकी दस्ते (लकड़ी) से पत्नी को मारने लगा। पत्नी प्रेमबती ने उसी फरसे को छड़़ाकर राजकुमार के सिर पर वार कर दिया। इससे राजकुमार गिर गया। काफी देर तक वह ऐसे ही पड़ा रहा।

आरोपी पत्नी को भेजा जेल  :

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक राजकुमार का शव मौके पर पड़ा रहा। सोमवार को एसपी रजत सिंह सकलेचा ने बताया कि खून अधिक बहने से युवक की मृत्यु हो गई। इस पर अपराध दर्ज किया गया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



No comments:

Post a Comment