मण्डला - मंडल लोकसभा क्षेत्र के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत नैनपुर नगर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार रहें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब पिछड़े शोषित वंचित आदिवासी वनवासी युवा मातृशक्ति किसान सभी के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है।
आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल गांव का विकास हुआ है बल्कि हमारा देश आज दुनिया में नाम कमा रहा है। यह सब कुछ देश के कुशल नेतृत्व कर्ता नरेंद्र मोदी और देश की जनता के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रत्येक गांव में हर छोटे-बड़े काम संकल्प के साथ पूरा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर उसका सीधा लाभ जनता को पहुंचाया है।
लाहड़ी बहना योजना के माध्यम से मातृशक्ति को हर संभव मदद मिलेगी। मंडला लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के प्रयास से अनेक परियोजनाओ को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा गांव-गांव सड़कें, सिंचाई के संसाधन गरीब कल्याण के कार्य के साथ-साथ बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गई। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मंचासीन वक्ताओं ने आम जनता के लिए भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी, पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके, पूर्व विधायक शिवराज शाह, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, रतन ठाकुर, बालकिशन खंडेलवाल,अंजनी तिवारी, भगवती श्रीधर, रतन ठाकुर, संदीप सिंह, नरेश चंद्रोल, जुगल किशोर बघेल, उमेश शुक्ला, आशीष झरिया, राकेश रजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment