![]() |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष अभियान |
मंडला - आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज स्थानीय चिलमन चौक पर यातायात
व्यवस्था एवं क़ानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाला गया है। 8 मार्च
को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा
कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके चलते मुख्यालय के आदेश अनुसार महिला पुलिस
अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से महिला
अधिकारियों के द्वारा यातायात व्यवस्था सँभाली गयी।
No comments:
Post a Comment