बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, November 16, 2022

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार

मण्डला - तमाम सामाजिक रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए एक मंडला की बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से किया। जानकारी अनुसार जनपद मंडला के ग्राम पंचायत बिंझिया अंतर्गत नर्मदापुरम कॉलोनी रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे निवासी कंधीलाल झारिया सेवानिवृत्त प्राचार्य का 14 नवंबर की रात को स्वर्गवास हो गया। पुत्र के अभाव में पुत्री प्रीति ऋषि झारिया 41 वर्ष ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की समस्त रीतियों का निर्वहन किया व नम आंखों से उन्हें श्रद्धापूर्ण विदाई दी। इस प्रकार बेटी प्रीति ने न सिर्फ अपने कर्तव्य का पालन किया बल्कि बेटा बेटी में फर्क समझने वाले समाज के समक्ष एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

No comments:

Post a Comment