मण्डला - पश्चिम सामान्य वन मंडल के वन परिक्षेत्र बम्हनी बंजर अंतर्गत टाटरी क्षेत्र के ग्राम पोंडी में महुआ बीनने गए तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में तेंदुए ने एक के गर्दन, एक की कमर और एक की बांह पर पंजा मारा है। घायलों के नाम संताना साहू पति केशु साहू उम्र 42 वर्ष, देवेंद्र साहू पिता अमरचंद साहू उम्र 26 वर्ष एवं अनिता साहू पति देवेंद्र साहू उम्र 22 वर्ष बताए गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पंहुचे उन्होंने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी पंहुचाया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार करा कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सभी घायल ग्राम पंचायत राता के ग्राम पोंडी निवासी बताए गए हैं। फिलहाल घायलो का इलाज जारी है।
Sunday, April 3, 2022

जंगल गए 3 ग्रामीणों पर जंगली जानवर ने किया हमला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में जानिये
News Witness is more than a just a News Portal. It is people’s voice and soul too. A pure form of journalism which never compromises in reporting quality and in the traditional values and ethics of journalism.
No comments:
Post a Comment