MP पुलिस की महिला कांस्टेबल को मिली लिंग परिवर्तन की मंजूरी, गृह विभाग ने दी पुरुष बनने के अनुमति - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, December 1, 2021

MP पुलिस की महिला कांस्टेबल को मिली लिंग परिवर्तन की मंजूरी, गृह विभाग ने दी पुरुष बनने के अनुमति

भोपाल - मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यरत  महिला आरक्षक की 'महिला से पुरुष' बनने की इच्छा पर प्रशासन ने अपनी हामी भर दी है।  अब वह अपना  लिंग परिवर्तन करवा कर पुरुष बन सकती हैं।  महिला को यह अनुमति मप्र गृह विभाग द्वारा दी गई है।  जानकारी के मुताबिक Gender Identity Disorder की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गयी थी। इस महिला आरक्षक द्वारा पुरुषों की भाँति समस्त पुलिस कार्य ज़िले में सम्पादित किये  जाते रहे हैं। इसके साथ ही महिला आरक्षक  द्वारा विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और भारत सरकार के राजपत्र  2019 में महिला से sex change की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया गया था। मामले को देख पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से अनुमति हेतु मार्गदर्शन चाहा था। गृह विभाग ने  "किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के gender के चुनाव की स्वतंत्रता के स्थापित विधिक सिद्धांत को" देखते हुए   विधि विभाग से विधिक परामर्श लेने के उपरांत, पुलिस मुख्यालय को आदेश जारी कर  महिला आरक्षक को  sex change की अनुमति प्रदान की। 


No comments:

Post a Comment