मण्डला में राजा शंकर शाह - रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल का मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, November 22, 2021

मण्डला में राजा शंकर शाह - रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल का मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन... देखे वीडियो



मण्डला - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश एवं प्रदेश में जनजातियों का वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास है। जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी जनजातियों के गौरव को अंग्रेजों ने समाप्त करने के सारे प्रयास किये। हमें इसे पुन: स्थापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज किला वार्ड मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनजातीय अमर शहीदों राजा श्री शंकर शाह एवं श्री रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का स्मरण किया एवं उन्हें नमन किया। प्रतिमा स्थापना का कार्य 50 लाख रूपए की लागत से कराया जाएगा।

गोंडवाना राजवंश के राजा श्री शंकर शाह एवं उनके पुत्र श्री रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया था। उन्होंने जबलपुर स्थित ब्रिटिश सेना को विद्रोह करने के लिए प्रेरित किया था। 18 सितम्बर 1857 को श्री रघुनाथ शाह अपने पिता शंकर शाह के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजाति कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके और विधायक देव सिंह सैयाम उपस्थित थे।



खबरों से अपडेट रहने के लिए 

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..


अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com

No comments:

Post a Comment