शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, November 30, 2021

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

मण्डला - पीडिता द्वारा बम्हनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और बताया की आरोपी विनय उइके पिता भंगी उइके उम्र 27 साल निवासी ग्राम खारी को करीब चार साल से में उसे जानती हूँ। करीब एक डेढ साल से हमारे बीच प्रेम संबंध है, विनय मुझसे लगातार मोबाईल मे बात-चीत करता है। इसी साल 2 जनवरी 2021 को विनय मुझे अपने घर मिलने बुलाया था जब में उसके घर पहुची तो घर पर कोई नही था, विनय मेरे साथ जबरन गलत काम (दुष्कर्म) करने लगा मैने मना किया तो मुझे शादी करने की बात कहने लगा। जिसके बाद से विनय लगातार मेरे साथ शादी का प्रलोभन देकर गलत काम (दुष्कर्म) किया है। सिंतबर 2021 मे जब मैने विनय से शादी करने का कहा तब विनय शादी करने को मना कर दिया और कहा कि थाना मे रिपोर्ट करी तो तुझे जान से मार दूगां। जिसकी लिखित शिकायत पीडिता ने बम्हनी थाने में दर्ज कराई. पीडिता की शिकायत पर थाना बम्हनी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी विनय उइके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल मंडला में निरूध्द है। इस दोरान कार्यवाही में निरीक्षक निलेश दोहरे, उप निरीक्षक खुशबु बिसेन, कृष्णा उइके,  लक्ष्मीचंद बिसेन, प्रधान आरक्षक संतोष नाग, अवधेश तिवारी, मदन नामदेव, आरक्षक ओमप्रकाश बघेल, मुकेश भगत, कुणाल कटरे, कृपालसिंह, तेवेन्द्र कुमरे, महिला आरक्षक ज्योति सिलदरिया मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment