बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में फूटा जनाक्रोश, कैंडिल मार्च मशाल जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, October 24, 2021

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में फूटा जनाक्रोश, कैंडिल मार्च मशाल जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन

मण्डला - शांति का टापू कहा जाने वाला हमारा मण्डला अब अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। बीते कुछ समय से जिले में अपराधों का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है नृशंस हत्याएं चोरी की वारदातों सहित स्मेक शराब के नशे का अवैध कारोबार खुले तौर पर हो रहा है। जिले में आम आदमी अब असुरक्षित महसूस कर रहा है अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, आम आदमी की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जिले की पुलिस व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गत दिनों नगर में हुई अभिषेक ज्योतिषी की नृशंश हत्या से शहर में पुलिस प्रशासन की लचरता के विरुद्ध जनाक्रोश फुट पड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय नेहरू स्मारक से थाना कोतवाली तक कैंडिल मार्च निकाला गया। इस कैंडिल मार्च में पुलिस व्यवस्था के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और जिले में होने वाले अपराधों के लिए पुलिस का संरक्षण होना बताया गया। अपराध और अपराधियों की जानकारी होने के बाद भी पुलिस का मूक बना रहना जिले की शांति व्यवस्था को बिगाड़ रहा है। 

इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को नगर के आम नागरिकों व अन्य दलों सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया। स्थानीय उदय चौक से निकाला गया यह मशाल जुलूस सैकड़ो नागरिकों की उपस्थिति में बड़ चौराहा चिलमन चौक बस स्टैंड लालीपुर बंजर चौराहा होते हुए थाना कोतवाली के सामने समापन किया गया। मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी गण सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। जिले की बिगड़ती पुलिस व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार को लेकर अब नागरिकों में आक्रोश बढ़ चुका है सभी अपनी सुरक्षा को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। वर्तमान सरकार प्रशासन और पुलिस व्यवस्था सभी जनता के कटघरे में हैं।


खबरों से अपडेट रहने के लिए 

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..


अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com

 


 

No comments:

Post a Comment