वर्दी में मातृशक्तियां दे रही समाज को सुरक्षा, अपने क्षेत्र के लोगों में जगा रही सुरक्षा की भावना - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, October 11, 2021

वर्दी में मातृशक्तियां दे रही समाज को सुरक्षा, अपने क्षेत्र के लोगों में जगा रही सुरक्षा की भावना

मण्डला - शक्ति की भक्ति की अराधना का पर्व शारदेय नवरात्र जारी है और हिंदू धर्म के सभी अनुयायी इस पर्व को आस्था और श्रृद्धा के साथ मना रहे हैं। इस समय चारों ओर का माहौल बहुत धर्ममयी और करुणामयी दिखाई पड़ रहा है क्योंकि नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की शक्ति और उनकी करुणा का प्रतीक है। इस माहौल में जिले के पुलिस विभाग की उन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की भी चर्चा चल रही है जो विभागीय ड्यूटी में अपने कर्तव्य का पालन करने के साथ साथ न केवल लोगों को सामाजिक सुरक्षा का बोध करा रही हैं बल्कि अपने परिवार की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें अपने परिवार के दायित्वों को भी हाशिये पर रखना पड़ता है। 


आकांक्षा चतुर्वेदी नैनपुर अनुविभागीय अधिकारी-पुलिस में पदस्थ हैं। अपराधिक मामलो में तत्काल कार्रवाई करती हैं। इनके रहने से महिला अपराध में कमी आई है। खेल गतिविधियों में भी सहयोग रहता है। अपने अधीनस्थ स्टॉफ  के साथ समन्वय बनाकर करते हुए अपराध रोकने प्रयासरत हैं।

आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी, नैनपुर


अप्रैल माह से मंडला जिले में पदस्थ निरीक्षक पूजा बघेल को कुछ सप्ताह पूर्व ही महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। इनकी प्राथमिकता महिला को सुरक्षित माहौल देना है। इसके लिए जल्द ही स्कूल कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं की समस्या दूर करने अभियान चलाएंगी। आने वाली शिकायतों में परिवार को टूटने से बचाने भी प्रयासरत रहती हैं।

पूजा बघेल, महिला थाना प्रभारी, मंडला।


पूजा गिरी गोस्वामी जिले की सीमा में औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं। यहां पर हर समय मजदूरों व अन्य  लोगों की शिकायत आती हैं वो सुन रही हैं व उनका निराकरण  कर रही हैं। साथ ही महिला सम्बन्धी भी हर समस्या वे गंभीरता से सुनती हैं। वे हर दिन चौकी स्तर पर कार्य कर रही हैं और मजदूरों की मदद भी कर रही हैं।

पूजा गिरी गोस्वामी, चौकी प्रभारी, मनेरी।


खुशबू बिसेन 20 जुलाई 2018 से मंडला में पदस्थ हैं। मंडला, घुघरी, बिछिया, पांडीवारा सहित विभिन्न थानों में सेवा दे चुकी हैं। कोरोना काल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही असहायों जरूरतमंदो की मदद में भी आगे रहीं। जिसकी काफी सराहना भी हुई थी। वर्तमान में महिला थाना में उपनिरीक्षक पद पर पदस्थ हैं।  

खुशबू बिसेन, उपनिरीक्षक, महिला थाना मंडला।

 



अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com

No comments:

Post a Comment