अपने दिल का ख्याल रखने दिए टिप्स - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, September 30, 2021

अपने दिल का ख्याल रखने दिए टिप्स

मण्डला जिले भर में हुए विविध आयोजन, छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण


मण्डला - दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन हम अपने दिल की महत्वपूर्णता को जानते हुए भी इसका ख्याल बेहतर नहीं रख पाते है। इस आधुनिक लाइफ स्टाइल और अनियमित आहार के कारण अब 30 से  40 वर्ष के युवाओं भी दिल के रोग होने लगे है। यह समस्या इतनी आम हो चुकी है कि अधिकत्तर परिवार के सदस्य ह्दय रोग से पीडि़त है। अब तो बच्चे भी इस रोग से अछूते नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि खराब लाईफ स्टाइल, व्यायाम ना  करना और अनियमित खान पान के कारण यह बीमारी अब आम होते जा  रही है। जिससे लोग असमय काल के गाल में समा रहे है। इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए जिले भर में राष्ट्रीय  किशोर स्वास्थ्य व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टर्स, परामर्शदाता और मास्टर ट्रेनर द्वारा गतिविधियां और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। 

आरकेएसके जिला समन्वयक अर्जुन सिंह ने बताया कि भारत में हृदय रोग के कारण होने वाली मृत्यु की संख्या 2.26 मिलियन 1990 में पाई गई थी यह वर्ष 2020 में बढ़कर 4.77 मिलियन हो गई है, जो अत्यंत ही गम्भीर विषय है।  2016-2018 में किये गये सर्वे में बताया गया है की 5 प्रतिशत उच्च रक्तचाप, 10 प्रतिशत पूर्व मधुमेह और 10 प्रतिशत उच्च कोलस्ट्रोल की स्थिति किशोरों में पाई गई है।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक हेंमत रेहंगडाले ने बताया कि ह्दय रोग की स्थिति को देखते हुये किशोर, किशोरियों को हद्य रोग से संबंधित जानकारी गतिविधियों के माध्यम से दी गई। जिससे इस घातक रोग से बचा जा सके। हद्य रोग से संबंधित जानकारी सांझा करने के लिए विश्व हद्य दिवस पूरे जिले में गतिविधियां आयोजित कर मनाया गया। इस दौरान आरबीएसके चिकित्सक, आरकेएसके  परामर्शदाता, मास्टर ट्रेनर द्वारा इस रोग से जुड़ी समस्या की गंभीरता को लोगों से चर्चा कर इससे बचाव के उपाए  बताए गए और छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया  गया। 

प्रतिदिन चले पैदल :

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में काउंसलर संजना राय ने छात्रों को हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनेक सुझाव दिए। इन्होंने छात्रों को बताया कि उच्च वसायुक्त आहार, फल सब्जियों का अधिक सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि आजकल डिब्बे वाले खाद्य पदार्थ खाने से बचने के लिए छात्रों समझाईश दी। संजना राय ने बताया कि रक्तचाप को बढ़ाने में तंबाकू व धूम्रपान भी सहायक होता है। इन्होंने छात्रों से कहां कि रोजाना प्रतिदिन पैदल चले, साईकिलिंग करें, विद्यालय में होने वाले व्यायाम, पीटी व खेलकूद में भाग ले। इस अवसर पर छात्रों को आयरन, फोलिक एसिड एवं अल्बेंडेजोल की गोली छात्राओं को खिलाई गई।  

छात्रों को दी जानकारी :

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में हृदय दिवस का आयोजन प्राचार्य श्रीमती आभा चौरसिया, योगेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रों के मध्य किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनील भांवरे और डॉ. रश्मि जैन परामर्शदाता संजना राय, पर्यावरण विद आरके क्षत्री मौजूद रहे। डॉ. सुनील भांवरे ने छात्रों को बताया कि हृदय रोग क्या है हृदय एक पेशी अंग है जो कि हमारे परिसंचरण तंत्र में केंद्र होता है और धमनियों का एक नेटवर्क होता है यहां से रक्त वाहिकाएं हमारे शरीर के सभी भागों को रक्त को लेकर जाती हैं। डॉ. रश्मि जैन ने बताया कि ह्दय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। हृदय रोग हृदय एवं रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाले रोग बीमारों का समूह है जो फेफड़े मस्तिष्क गुर्दे और शरीर के अन्य भागों में रक्त की अपूर्ति को बाधित करता है। उच्च रक्तचाप, उच्च रक्त शर्करा, उच्च रक्त केलोस्ट्रोल धूम्रपान एवं अत्यधिक शराब सेवन करने के साथ ही उच्च वसायुक्त आहार, तनाव, व्यायाम की कमी के कारण होता है।

जिले के सभी विकासखंड में हुई गतिविधियां :

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य एवं स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व ह्रदय दिवस का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों परामर्शदाता, ट्रेनरों द्वारा शासकीय विद्यालयों में विभिनन गतिविधियां आयोजित की। जिसमें आरकेएसके छ: घटक, उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए छात्रों को दो गज की दूरी रखने, हाथों को बार बार साबुन से धोने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने और कोविड- 19 का टीका लगवाने के प्रेरित किया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के बीच गतिविधिां आयोजित की गई। जिसमें चित्रकला, पेंटिंग किशोर- किशोरी एवं साथिया द्वारा बनाया गया।  स्वस्थ ह्रदय के लिए प्रतिज्ञा ली गई। ग्राम में किशोर- किशोरी साथिया एवं स्कूल शिक्षक द्वारा जागरूकता रैली निकली गई।  व्यायाम, योगा, खेलकूद के फायदों के विषय में जानकारी दी। पौष्टिक एवं संतुलित आहार की जानकारी दी गई।  धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक की जानकारी दी। छात्रों से संबंधित हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी छात्र, छात्राओं को दी गई।



अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com



No comments:

Post a Comment