निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र नहीं मिलने से आवेदक परेशान, लोकसेवा केंद्र के चक्कर काटना पड़ रहा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, September 26, 2021

निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र नहीं मिलने से आवेदक परेशान, लोकसेवा केंद्र के चक्कर काटना पड़ रहा

मण्डला जिले के मवई में स्थित लोकसेवा केंद्र में शासन के दिशा निर्देशों की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। जहा शासन के द्वारा कम खर्चे में ओर बिना भटके लोगो को जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र बनाने की बात करती है। उसके उलट लोकसेवा केंद्र मवई में लोगो से शासन के द्वारा तय की गई राशि से ज्यादा राशि वसूली जाती है। वहीं लोकसेवा केंद्र मवई में  कर्मचारियों की उपस्थिति ना मात्र की होती है। कर्मचारियों के द्वारा सुबह या शाम को जाकर उपस्तिथि दर्ज करके घर आ जाते है। कर्मचारियों के द्वारा एक दिन लोकसेवा जाकर पूरे महीने भर की हाजिरी भर दी जाती है। जिससे लोगो को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार बार लोकसेवा के चक्कर काटने पड़ते है। वहीं सूत्रों के मुताबिक लोकसेवा केंद्र के ठेकेदार के द्वारा विगत कई वर्षों से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। 

ठेकेदार के द्वारा कर्मचारियों को सिर्फ 2500 रुपए महीने की तनखा दी जा रही है। जिससे वे अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते है। इतनी मेहगाई में ठेकेदार द्वारा दी जाने वाली तनखा से कर्मचारियों के परिवार का पालन नहीं हो पाता ऐसे में कर्मचारियों के द्वारा लोकसेवा केंद्र जाकर हाजिरी भरके अपना दूसरा काम देखते है। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को उठना पड़ता है। वहीं ठेकेदार के द्वारा कभी कभार ही लोकसेवा केंद्र मवई में आना होता है।


रिपोर्ट - पुरुषोत्तम साहू (मवई, मण्डला)


No comments:

Post a Comment