मण्डला - महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शहर में सड़कों के बीचो बीच घूम रहे गाय बैलों की सुरक्षा को लेकर गाय बैलों को सुरक्षित स्थान ले जाकर उनको रखा जाए, शहर के गो पालको को गौ पालन के लिए विशेष नियम बनाए जाएं ताकि गाय बैल रोड में ना आये। सड़कों पर घूम रहे गाय बैलों के कारण होने वाली दुर्घटना में जनहानि एवं गोवंश को क्षति पहुंच रही है। इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए। शहर में आवारा घूम रहे कुत्ते भूख व प्यास से व्याकुल गोवंश व बच्चों एवं आम व्यक्तियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। रोकथाम की व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा गाय को राज्य में राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। गौ मंत्रालय अलग से बनाया जाए। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को देशी गाय माता का दूध निशुल्क दिलाया जाए। गोबर और गोमूत्र शासकीय खरीदी केंद्र हर पंचायत में बनाए जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती सरस्वती
सिंगौर, श्रीमती शिखा सोनी, श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता,
श्रीमती शकुंतला गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश सचिव विवेक परिहार, युवा मोर्चा प्रदेश
अध्यक्ष राहुल जैन, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप चंद्रौल,
संगठन मंत्री सचिन गुप्ता, जिला अध्यक्ष
हरिशंकर नामदेव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश नामदेव, वीरेंद्र
चौरसिया, गोवर्धन ठाकुर पदमी, महाराजपुर
अध्यक्ष विशाल चौरसिया, संगठन मंत्री महाराजपुर हैप्पी जैन,
जिला मीडिया प्रभारी नितेश पटेल, मनहरण पटेल,
दीपेश पटेल, राजेश पटेल,
राहुल जबरिया, अस्सू झारिया, बलराम
पटेल, रितेश शिवहरे, मिट्ठू लाल,
बिगारी, बुधराम धुर्वे, राजेश
आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने पूरी टीम को साधुवाद देते
हुए सभी को संबोधित किया एवं पूरे संगठन के पदाधिकारी जो आज उपस्थित रहे उनके ऊपर
गर्व करते हुए आपने अपनी बात रखी और आप लोगों को सच्चे सेवक बताते हुए गो पुत्र
दिलीप चंद्रोल ने यह बोला व्हाट्सएप एवं फेसबुक में घर बैठे किसी विषय पर लिखना
अलग चीज है एवं रोड पर जमीनी स्तर पर काम करना दूसरी चीज है. आप सभी लोग जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं आप सभी को सभी तीर्थ यात्रा का फल गाय
माता की सेवा करने मात्र से मिल रहा है.
No comments:
Post a Comment