मण्डला - पश्चिम सामान्य वन मण्डल मण्डला के परिक्षेत्र महाराजपुर में पदस्थ रेंजर श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय का स्थानांतरण हो गया है और महाराजपुर परिक्षेत्र में प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल कु. मेघा कुर्मी की पदस्थापना कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख मध्यप्रदेश भोपाल का पत्र क्रमांक प्रशा-2/स्था.-3/व.क्षे.कक्ष./1806 भोपाल दिनांक 07/05/2021 द्वारा की गई है। कु.मेघा कुर्मी 12/05/2021 को वन मण्डल कार्यालय में उपस्थित होने पर वन मण्डल अधिकारी के पृष्ठा.क्रमांक/स्थापना/2021/1439 दिनांक 12/05/2021 का पालन करते हुए परिक्षेत्र महाराजपुर में उपस्थित हो गई हैं। उपस्थिति के 15 दिन बीतने के बाद भी श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय प्रभार नही दी। सूत्रों का कहना है कि इनका ससुराल मण्डला में ही है और मण्डला से अन्य जिले में जाकर नोकरी करना नही चाहती शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि राजपत्रित अधिकारी को उनके ग्रह जिले में पदस्थ न किया जाए शादी के बाद इनका ग्रह जिला मण्डला ही होगा। दबंगई के चलते एक नव नियुक्त परिवीक्षाधीन वन क्षेत्रपाल को प्रभार नही देना उनके साथ अन्याय है। विगत लगभग 2 वर्षों से महाराजपुर रेंज में पदस्थ हैं। इनको यहां शायद ज्यादा मोह लग गया है। वही वन मण्डल अधिकारी पश्चिम सामान्य वन मण्डल कमल अरोड़ा का कहना है की जल्द से जल्द प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल कु. मेघा कुर्मी को प्रभार दिलाया जायेगा।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
No comments:
Post a Comment