जंगली सूअर के हमले से 2 युवती घायल... - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, April 13, 2021

जंगली सूअर के हमले से 2 युवती घायल...

                                            

मण्डला - मोहगाव परियोजना के अंतर्गत परिक्षेत्र कंचनगाव में RF-51 से लगे हुए क्षेत्र में ग्राम ईमलीगोहान मे जंगली सुअर के हमले से दो युवती घायल हो गई है। बताया जा रहा हैं कीं शिवानी यादव उम्र 18 वर्ष एवं किरण यादव उम्र 20 वर्ष दोनो युवती खेतो मे गेहूं कटाई के लिऐ गई हुई थी। जिनके साथ मे एक युवक विक्की यादव उम्र 32 भी मौजूद था। खेत मे मौजूद जंगली सुअर नें दोनो युवतियों पर हमला कर दिया। यह देख युवक वहा से जान बचाकर भाग निकला और गांव वालों को जानकारी दी, जैसे ही गाँव के लोगों को सूचना मिली वे खेतो कीं तरफ भागे और घायल दोनो युवतियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। फिलहाल दोनो युवतियों कीं हालत ठीक हैं उपचार जारी हैं।वही घटना की जानकारी के लिए मोहगाव परियोजना के आर.के.मरावी प्रभारी उप सम्भागीय प्रबंधक से कई बार फ़ोन से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया, इसके बाद फिर राकेश कुड़ापे सम्भागीय प्रबंधक से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेंज अधिकारी को तत्काल भिजवाया गया और घायलों को मुआवजा दिया गया है। 


No comments:

Post a Comment