मण्डला - मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर की शाम 4 बजे से 30 दिसम्बर की शाम 4 बजे तक 5 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-15 बम्हनी निवासी 26 वर्षीय महिला, ग्राम मलारी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, ग्राम पौंड़ी निवासी 8 वर्षीय बालिका, महाराजपुर निवासी 37 वर्षीय पुरूष एवं ग्राम हिरदेनगर निवासी 32 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के
संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश
दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का
आव्हान किया है।
No comments:
Post a Comment