मण्डला : भाजपा के 4 मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, November 26, 2020

मण्डला : भाजपा के 4 मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा

                                     

मण्डला - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम की अनुशंसा से मण्डला जिले के 4 मण्डल अध्यक्षों की विधिवत् घोषणा की गयी है जिसमे मण्डला ग्रामीण मण्डल से सूर्यकांत जंघेला, नैनपुर ग्रामीण मण्डल से प्रमोद श्रीवास, मोहगांव मण्डला से रूपेन्द्र खड़गरे, घुघरी मण्डल से शंभू साहू मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जी ने सभी 4 मण्डल अध्यक्षों को मण्डल कार्यकारिणी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बनाकर जिला कार्यालय में जमा करने हेतु आग्रह किया है। मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:

Post a Comment