मण्डला : जिले में मिले 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, October 4, 2020

मण्डला : जिले में मिले 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस


 

मण्डला- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 4 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार चरगांव बीजाडांडी निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्वारा घुघरी निवासी 60 वर्षीय महिला, वार्ड नं. 11 नैनपुर निवासी 60 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, ग्राम पाठासिहोरा निवासी 30 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय बालक, देवरी बिछिया निवासी 14 वर्षीय बालिका, मवईजर बिछिया निवासी 23 वर्षीय महिला, मुक्की निवासी 35 वर्षीय पुरूष, सरदार भगत सिंह वार्ड मण्डला निवासी 23 वर्षीय पुरूष तथा 23 एवं 45 वर्षीय महिला, नैनपुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बीजाडांडी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, बम्हनी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम मलपठार निवासी 70 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 2 नैनपुर 25 एवं 32 वर्षीय पुरूष तथा 53 एवं 30 वर्षीय महिला, ग्राम पिण्डरई निवासी 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड न. 12 बिछिया 29 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, बिनैका रोड निवासी 33 वर्षीय पुरूष तथा ग्वारा निवासी 29 वर्षीय महिला एवं 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए 



No comments:

Post a Comment